गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम जशपुर में, जिले के विधायक विनय भगत करेंगे ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला मुख्यालय जशपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में विधायक श्री विनय भगत के मुख्य आथित्य में सम्पन्न होगा। गणंतत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी ली जाएगी। तत्पश्चात संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में मार्च पास्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम झांकी का प्रदर्शन पुरस्कार वितरण आभार प्रदर्शन किया जाएगा ।

Related posts