जशपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को एनईएस कॉलेज में होगा आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन 25 जनवरी 2023 को शासकीय राजा राम भजन राय एनईएस स्नाकोत्तर महाविद्यालय में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया उपस्थित होंगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नये मतदाताओं,  बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts