तीन सवार मोटरसायकल चालकों पर की गई कार्यवाही : 44 मोटरसायकल चालकों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुऐ 13,200/- रुपये वसूल किया गया समन शुल्क !

मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 74 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 22,400/- रूपये लिया गया समन शुल्क

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : मिली जानकारी के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 74 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिसमें मोटरसायकल में तीन सवारी चलने वाले 44 वाहन के चालकों से 13,200/- रूपये, वाहन को हेड लाइट आधा काला नही पाये गये 07 वाहन के चालकों से 2100/- रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 18 वाहन के चालकों से 5400/- रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किग में वाहन खड़ी करने वाले 04 वाहन के चालकों से 1200/- रूपये, आदेश की अवहेलना करने वाले 01 वाहन के चालक से 500/- रूपये, कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया है।

साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहन में नम्बर प्लेट स्पष्ट रूप से अंकित करने, मोटरसायकल में तीन सवारी नही चलने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, निधारित पार्किग स्थल में ही अपने वाहन को खड़ी करने, अपने वाहन का कागजात साथ रखकर चलने की समझाईश दी जा रही है।

Related posts