राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर

सूरजपुर : बुधवार 25 जनवरी को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रित परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने और निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शपथ के उपरान्त अधिनस्थों को मतदान के औचित्य के बारे में बताया और कहा कि मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts