वृद्ध महिला की मृत्यु, श्मशान जाने का मार्ग है बंद, शव को बीच रास्ते रखकर स्थाई समाधान की मांग को लेकर वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन पहूंचा मौके पर….जाने क्या है मामला ?

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी नगर के बेहराटोली क्षेत्र में आज गुरूवार की प्रातः 70 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई। परिजन एवं मोहल्ले के लोग शव को दफनाने वार्ड के श्मशान जाने लगे। बीच रास्ते तक पहूंचने पर श्मशान का मार्ग बंद मिला। लोगो ने शव को बीच रास्ते में ही रखकर प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया।

शोरगुल होते देख धीरे धीरे भीड़ जुटने लगी और मामला नगर में फैल गया। वार्ड पार्षद अमित मिश्रा भी मौके पर पहूंचे और मामले की जानकारी स्थानीय शासन एवं प्रशासन को दी।

शासन प्रशासन के मौके पर पहूंचने के बाद मामले की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रशासन की ओर से पहूंचे नायब तहसीलदार नागेश तंजय ने प्रकरण में पहल करते हुए तात्कालिक रूप से मार्ग दिलाया और भविष्य में समस्या का स्थायी समाधान दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!