छठ पर्व पर नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा शुभकामनाओं के लिये लगवाई गई फ्लेक्सी पर भाजपा पार्षद ने जताई आपत्ति, सांसद की फोटो न लगवाने पर जताया विरोध

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़

कुनकुरी. छठ पर्व के अवसर पर लोगो को शुभकामनाएं देने के लिये नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा लगवाई गई फ्लेक्सी में लगे फोटो और मैटर को लेकर वार्ड क्रमांक 5 के भाजपा पार्षद अमन शर्मा द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा गया है कि जिस प्रमुखता से उस फ्लेक्सी में कुनकुरी विधायक की तस्वीर छपवाई गई है उस प्रमुखता से उसमें नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अजेम टोप्पो की तस्वीर छपनी चाहिए थी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के नाते विधायक की फोटो छापी गई है तो क्षेत्रीय सांसद की फोटो क्यो नही छापी गई। धार्मिक पर्व को राजनैतिक रंग देकर नगर में तनाव का वातावरण निर्मित करने की कोशिश की जा रही है।

अमन शर्मा ने समदर्शी न्यूज से चर्चा करते हुए बताया कि कुनकुरी नगर पंचायत द्वारा छठ घाट पर छठ पूजा की शुभकामनाएं के लिए लगा हुआ फ्लेक्स में भाजपा के आरोपों को सही साबित कर दिया है। कुनकुरी नगर अध्यक्ष अजेम टोप्पो की तस्वीर प्रमुखता से छपनी चाहिए थी जिस प्रमुखता से उसमे विधायक की तस्वीर लगी हुई है और भाजपा ने उसका विरोध जताते हुए सवाल उठाया है कि अगर नगर पंचायत द्वारा जारी इस फ्लेक्स में स्थानीय विधायक की जगह बनती है तो लोकप्रिय सांसद की फ़ोटो क्यों नहीं ? इस सवाल का जवाब अगर कुनकुरी कांग्रेस नहीं दे पा रही है तो कम से कम ये स्वीकारने का साहस दिखाए कि कुनकुरी नगर अध्यक्ष अजेम टोप्पो रबर स्टाम्प अध्यक्ष है जिसे, कुनकुरी विधायक संसदीय सचिव मोहरे की तरह उपयोग कर रहे है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!