कलेक्टर जनदर्शन में शिक्षक, भवन मरम्मत एवं राशि भुगतान संबंधी मिले आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर

शासन की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर अजीत वसन्त द्वारा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये ग्रामीणों के आवेदनों एवं मांगों की सुनवाई की गयी।

यह आयोजन कलेक्टोरेट में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों ने आकर अपनी मांग एवं समस्याओं संबंधी आवेदन दिया।

प्राप्त आवेदनों में प्राथमिक शाला गोहड़ा में शिक्षक पदस्थ करने, नया बाउण्ड्रीवाल एवं शाला भवन मरम्मत करने, कुमनार को ग्राम कुमनार लिखे जाने और मुकेश कुमार सिंह, ग्राम बेनूर को राशि भुगतान संबंधी आवेदन दिये गये।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर अजीत वसन्त द्वारा सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक मांगों और आवेदनों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया।

Related posts