समारोह आयोजित कर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को दी गई विदाई, नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी का किया गया स्वागत !

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा : दिनांक 30 जनवरी 2023 को जिला पुलिस कार्यालय के सभा-कक्ष में पूर्व कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा का विदाई समारोह एवं नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पूर्व कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया और उन्हें नयी पदस्थापना पर बधाई दी गई, साथ ही नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

इस समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चाम्पा, रक्षित निरीक्षक एवं जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!