आम बजट 2023-24 : देश के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बजट – डॉ. रमन सिंह

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बोले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, बजट का आकार बढ़ कर 45 लाख करोड हो गया, पूंजीगत व्यय के प्रावधानों ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने वर्ष 2023-24 के आम बजट को स्वतंत्र भारत के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बजट बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सम्पूर्ण विकास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का अभूतपूर्व दस्तावेज है।

आम बजट 2023-24 : देश के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बजट – डॉ. रमन सिंह

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस आम बजट में आम जनता को जो राहत दी गई है, उससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। देश के बजट में गरीब, मध्यम वर्ग की जनता, महिलाओं, युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों, जनजातीय समुदाय, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों सहित सभी की तरक्की के द्वार खोलने के साथ ही कृषि, किसान को प्राथमिकता दी गई है। भारत का बजट दुनिया को नई दिशा देने वाला है।

Related posts