फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु ‘26 जनवरी 23 से 01 फरवरी 23’ तक चलाया गया विशेष अभियान : इस अभियान के अंतर्गत की गई 862 समंस, 438 जमानती वारंट, 134 गिरफ्तारी वारंट एवं 22 स्थायी वारंट की तामीली !

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरार आरोपियों की वारंटियों की पतासाजी हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था

फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर किया गया था टीम का गठन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है, जिनकी धरपकड़ हेतु दिनांक 26 जनवरी से 01 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था।

विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जांजगीर द्वारा 160 समंस, 51 जमानती वारंट, 09 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट चौकी नैला द्वारा 48 समस, 17 जमानती वारंट, 03 गिरफतारी वारंट, 101 स्थायी वारंट बलौदा द्वारा 58 समंस 40 जमानती वारंट, 07 गिरफ्तारी वारंट 01 स्थायी वारंट चौकी पंतोरा द्वारा 09 समंस, 07 जमानती वारंट, अकलतरा द्वारा 36 समंस 42 जमानती वारंट 11 गिरफ्तारी वारंट, 11 स्थायी वारंट पामगढ़ द्वारा 101 समंस 22 जमानती वारंट 09 गिरफ्तारी वारंट मुलमुला द्वारा 51 समंस, 45 जमानती वारंट, 10 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट, शिवरीनारायण द्वारा 47 समंस, 25 जमानती वारंट, 07 गिरफ्तारी वारंट 05 स्थायी वारंट नवागढ़ द्वारा 93 समंस, 45 जमानती वारंट, 13 गिरफ्तारी वारंट चांपा द्वारा 91 समंस, 61 जमानती वारंट, 35 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट, सारागांव द्वारा 29 समंस, 21 जमानती वारंट, 06 गिरफ्तारी वारंट बम्हनीडीह द्वारा 49 समंस, 27 जमानती वारंट 06 गिरफ्तारी वारंट, बिर्रा द्वारा 83 समंस, 34 जमानती वारंट 18 गिरफ्तारी वारंट, अजाक द्वारा 07 समस 01 जमानती वारंट की तामीली की गई।

विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में 862 समंस, 438 जमानती 134 गिरफ्तारी एवं 22 स्थायी वारंट की तामीली की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!