फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने कलेक्टर पहुँचे विभिन्न शासकीय संस्थान

Advertisements
Advertisements

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमगा में बढे़गी सुविधाएं,कामता गौठान में लेमन ग्राॅस की होगी खेती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

कलेक्टर रजत बंसल शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने सिमगा विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत सिमगा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल, प्राथमिक कन्या शाला, निर्माणाधीन सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट, गौठान एवं ग्राम पंचायत कामता, रोहरा के गौठान में पहंुच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रिकार्ड रजिस्टर का परीक्षण, विभिन्न वार्डो, लैब, स्टोर, एक्सरे कक्ष सहित विभिन्न कक्षो का जायजा लिया एवं भर्ती हुए मरीजों से हाॅस्पिटल के संबंध में फीडबैक लिया।

जनरल वार्ड में भर्ती हुए मरीज ग्राम मुसवाडीह निवासी जगतूराम विश्वकर्मा ने कलेक्टर रजत बंसल को बताया कि मैं कल से भर्ती हूं, मुझे अस्पताल में समय पर खाना एवं दवाईयां आदि मिल रही है। कलेक्टर ने हाॅस्पिटल में सुविधाओं के विस्तार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान एवं शीघ्र ही धनवंतरी जेनेरिक मेडीकल स्टोर का संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिए है।

सुविधाओं के विस्तार के तहत जल्द ही स्त्रीरोग विशेषज्ञ की उपलब्धता,सोनोग्राफी की सुविधा, ब्लड बैंक, ट्रामा यूनिट, सीजेरियन आॅपरेशन शामिल है। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल एवं प्राथमिक कन्या शाला में पहंुचकर स्कूली बच्चों से रूबरू हुए एवं पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान प्राथमिक कन्या शाला में जर्जर हो गए पुराने भवन को डिस्मेंटल करने एवं स्कूलों के बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएम सिमगा को दिए है।

नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का भी अवलोकन कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट में धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसी को समय सीमा भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

गौठान में होगी लेमन ग्रास की खेती

कलेक्टर रजत बंसल ने ग्राम पंचायत कामता के गौठान में पहंुचकर गोधन न्याय योजना सहित अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होनें टांका, पेयजल की व्यवस्था, आजीविका यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान गांव के सरपंच ने बताया कि गौठान समिति के माध्यम से लगभग 20 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती की जायेगी। जिसे जिले में रोल माॅडल के रूप में स्थापित किया जायेगा एवं लेमन ग्रास आॅयल निकालने की यूनिट की स्थापना गौठान में की जायेगी।

कलेक्टर रजत बंसल ने रिपा के तहत चयनित गौठान रोहरा का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण कार्यो में धीमी गति को लेकर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उक्त निर्माण कार्यो को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी को दिए है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशीष कर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस.ध्रुव, उप संचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, तहसीलदार प्रियंका बंजारा, जनपद सीईओ अमित दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!