अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक : सम्मिलित हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, विस्तृत कार्ययोजना की रणनीति पर की चर्चा

मोदी सरकार की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की है – डॉ.रमन सिंह

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : कमल विहार स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक में आज पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने हिस्सा लिया, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, केंद्रीय हज कमेटी भारत सरकार के अध्यक्ष अब्दुल कुट्टी, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक में चर्चा करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की है। देश के विकास का यह मूलमंत्र सब तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार में चहुमुखी विकास किया गया। वहीं चार साल से जनता कांग्रेस का कुशासन भी देख रही हैं, जिसमें विकास रुका हुआ है।

पार्टी के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सिपाही हैं, जिन्होंने देश का सम्मान पूरे विश्व मे बढ़ाया है और देश के उत्थान के लिए दिन रात लगे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य के कांग्रेस सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराया।

Related posts