जशपुर पुलिस के विश्वास अभियान के अन्तर्गत दुर्घटनाओं को रोकने लोगो को किया जा रहा यातायात नियमों के प्रति जागरूक

Advertisements
Advertisements

हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा 45 वाहन चालकों को मार्ग में यातायात नियम से किया गया जागरूक

सड़क दुर्घटना को देखकर तत्काल कंट्रोल रूम व हाईवे पेट्रोलिंग को करे सूचित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. पुलिस विभाग जशपुर द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के अन्तर्गत आज  दिनांक 12 नवम्बर दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर, हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंथ्रेश किंडो के नेतृत्व में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के अत्याधिक दुर्घटना जन्य क्षेत्र ब्लैक स्पॉट ग्राम खटंगा थाना दुलदुला, लोरो घाट थाना जशपुर एनएच 43 में दो पहिया वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

वाहन चालकों को जानकारी देते हुए बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट  लगाकर ही वाहन चलाएं, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले, शराब पीकर वाहन न  चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, हमेशा निर्धारित गति सीमा पर वाहन चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करे। यातायात जागरूकता में लगभग 45 वाहन चालकों को जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर गुडसेमेरिटन के अन्तर्गत रोड एक्सीडेंट में होने वाले आहत को सहायता करने हेतु लोगो को समझाईश भी दिया गया और कभी भी सड़क दुर्घटना को देखने पर तत्काल कंट्रोल रूम के सम्पर्क नम्बर 9479193699, हाईवे पेट्रोलिंग के सम्पर्क नम्बर 9479192474 पर तत्काल सूचित कर सहयोग करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!