हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप मेंम संसदीय सचिव यू डी मिंज सम्मिलित हुए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

लोयोला स्कूल के खेल मैदान में हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में  यू डी मिंज विधायक कुनकुरी एवम संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन सम्मिलित हुए।

फाइनल मैच पुटूकेला और डूमरडीह झारखंड के बीच खेला गया इस रोमांचक मैच में झारखंड की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 2 गोल से विजयी रही।

इस अवसर पर पी सी कुजूर, वॉल्टर कुजूर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, डेविड फ्रांसिस कुजूर, मुक्ति प्रकाश तिग्गा,  नवीन रोशन बेक , प्रवीण तिर्की, ज्योति प्रकाश लकड़ा, संजय मिंज, उपस्थित रहे।

Related posts