जशपुर कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को जल कर, सम्पत्ति कर और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश : 15 दिन अभियान चलाकर बकाया वसूली करने के लिए कहा

नगरीय निकाय के सड़क निर्माण कार्य को मार्च तक पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि ऐसे लोग जो जल कर और सम्पत्ति कर जमा करने में रूचि नहीं ले रहें उनका नाम के साथ पेपर प्रकाशन करवाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट कक्ष में नगरीय निकाय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर, स्वछता सर्वेक्षण पर चर्चा, निर्माण कार्य, जल कर सम्पत्ति कर, राजस्व वसूली और गोबर खरीदी की विस्तार से समीक्षा किए। उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए सड़क निर्माण कार्य को मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने नगरीय निकाय से जल कर, सम्पत्ति कर, राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिन लोगों का जल एवं सम्पत्ति कर बकाया हैं। उनको आर.आर.सी जारी कर बकाया वसूली करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जल कर सम्पत्ति कर और राजस्व वसूली करने के लिए 15 दिनों के भीतर अभियान चलाकर कार्य करने के लिए कहा है। साथ ही जिन लोगों जल कर और सम्पत्ति कर जमा करने में रूचि नहीं ले रहें हैं। उनका नाम के साथ पेपर में सूचना प्रकाशन करवाते हुए शासकीय वेवसाइट में अपलोड के निर्देश दिए हैं। 

स्वछता सर्वेक्षण में अभी से तैयारी करने के लिए कहा है। साथ ही शहरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की घर-घर व प्रत्येक वार्ड से गीला और सुखा कचरा कलेक्शन करवाने के निर्देश दिए हैं। स्वछता सर्वेक्षण में जशपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए इसके लिए सार्थक प्रयास करने के लिए कहा गया है।

Related posts