कुनकुरी एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सडीएम कुनकुरी श्री अजय किशोर लकड़ा ने आज दुलदुला विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डो, लैब, भण्डार कक्ष सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया और सफाई रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने की बात कही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!