माओवादियों के कायराना कृत को माफ नही किया जाएगा, कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी के शहीद होने की खबर से अत्यंत दुःखित एवं निःशब्द हूँ – सांसद गोमती साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायगढ़. रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पूर्वोत्तरीय राज्य मणिपुर में माओवादी हमले में देश के संविधान निर्माण समिति के सदस्य पंडित स्वर्गीय किशोरी मोहन त्रिपाठी जी के पौत्र, रायगढ़ से प्रकाशित एक दैनिक समाचारपत्र के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आशा त्रिपाठी के बड़े पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पुत्रवधू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी के शहीद होने की खबर से अत्यंत दुःखित एवं निःशब्द हूँ। माओवादियों की इस कायराना हरकत पर देश उन्हें कभी भी माफ नही करेगा। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं नन्हे पुत्र अबीर त्रिपाठी की शहादत को नमन करती हूँ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!