सर्व ब्राह्मण संगठन बसंत उत्सव एवं विप्र गौरव सम्मान समारोह हुआ संपन्न !

Advertisements
Advertisements

आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ के कैलेण्डर का हुआ विमोचन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर

बिलासपुर : सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ द्वारा बसंत उत्सव मिलन एवं विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ के कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री) महामंडलेश्वर राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी, उन्नाव से भाजपा सांसद श्री साक्षी महाराज जी, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, संत श्री राम शिरोमणि दास जी, आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी श्री रेखेन्द्र तिवारी, प्रदेश संगठन महासचिव श्री राकेश तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्राम्हण समाज के सामाजिक लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!