भाजयुमो की चुनावी बैठक संपन्न : नितिन नवीन के नेतृत्व में युवा मोर्चा की रणनीति तैयार

Advertisements
Advertisements

प्रदेश के युवाओं को ठग कर कांग्रेस सरकार ने अपराध किया – अरुण साव

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी दीप ज्योति मुंड, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्रकार और अंकित जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गुंजन प्रजापति उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा भाजपा कई लोगो के संघर्ष से बनी है। कल की घटना से आप सभी को समझना होगा कि हमारा शांत छत्तीसगढ़ आज किस ओर जा रहा है। आए दिन साम्प्रदायिक दंगे हों रहे है, कवर्धा हो, बस्तर हो, बेमेतरा हो हम लोगों की आवाज बनेंगे। हमें इस प्रदेश को बचाना होगा। उन्होंने कहा युवाओं को ठगकर कांग्रेस सरकार ने अपराध किया है, इसका परिणाम उन्हें भुगतना ही होगा।

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि रोजगार के विषय को लेकर 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रोजगार कार्यालय घेराव की योजना जमीनी स्तर तक बनाके कार्य करना है, आज विशेष रूप से नव मतदाता अभियान को मई महिने में करना है। युवाओ से संपर्क अभियान भी करना है। जिसके बाद जून जुलाई में मतदाता सम्मान समारोह आयोजित करना है। श्री नितिन नवीन ने कहा भ्रष्टाचार के विषय में एक कमिटी बनाकर उसकी विस्तृत योजना बनाई जायेगी। मंडल बूथ स्तर तक हर प्रदेश, जिला,  मंड़ल के कार्यकर्ताओं का प्रवास करना है।

दीप ज्योति मुंड जी ने सभी नवीन कार्यकर्ताओ को बधाई दी। प्रवास को बढ़ाने की बात कही। चुनाव के दृष्टिकोण से इस नवीन टीम से पार्टी को बहुत उमीद है। दीप ज्योति ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी ने सेवा सप्ताह के बारे में, जिसमे मंडल में दो दिवसीय आवासीय प्रवास करना है,  गाँव में रुक कर सेवा कार्य करने है तथा सोशल मीडिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय के साथ देश की गतिविधियों व इस राज्य में कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में हमें विषयों के साथ अपने विचार सभी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में रखना जरूरी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा 8 अप्रैल 2023 बेमेतरा में हुई घटना की निंदा की। आगामी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा हमें प्रत्येक विधानसभा वार 18-25 उम्र वाले साथियों का डेटा बनाना है। हम पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़े।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!