साफ दिख रहा है कि धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का एकाधिकार होने लगा है कम – भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने विश्वस्त विजय जांगिड़ को छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी नियुक्त करवा लिया है। साफ दिख रहा है कि छत्तीसगढ़ में संगठन और सत्ता की लड़ाई अब रुकेगी नहीं। दोनों दिग्गज खम ठोक रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता

अभी कुछ दिन पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के वरदहस्त प्राप्त मोहन मरकाम जी के खास अमरजीत चावला को नोटिस जारी कर भूपेश बघेल ने बढ़त लेने का प्रयास किया था, परंतु आज शैलजा जी ने अपने विश्वस्त को सह प्रभारी बनवा कर फिर बढ़त ले ली है।

Related posts