छत्तीसगढ़ की पीएससी भ्रष्टाचार, स्तरहीनता की पराकाष्ठा को पार कर रही है – ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : पीएससी की परीक्षा पर बोले भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, कुछ प्रश्नों में सही विकल्प ही नहीं दिया गया। कुछ प्रश्नों के विकल्प में 200 वर्षों का अंतर, अब बच्चों से यह पूछा जा रहा है कि राजनांदगांव में सीएम ने भेंट मुलाकात कब की, यह सब जानबूझकर इसीलिए किया जा रहा है कि एक गांव का गरीब व्यक्ति कभी आगे ना बढ़ सके।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी

हमारे छत्तीसगढ़ की पीएससी भ्रष्टाचार, स्तरहीनता की पराकाष्ठा को पार कर रही है। यह गाँव-गाँव से आये बच्चों और उनके माता-पिता के साथ सबसे बड़ा अन्याय है।

Related posts