वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 का ग्राम पंचायत बगडोल में हुआ आयोजन

सही वित्तीय व्यवहार – करें आपका बचाओ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के अंतर्गत SBI बैंक द्वारा संचालित अपराजिता महिला संघ इंदौर के विशेष नेतृत्व में ग्राम- पंचायत बगडोल, ब्लॉक – बगीचा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया गया,यह कार्यक्रम LDM लीड जिला प्रबंधक जशपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया,इस कार्यक्रम में वित्तीय योजना व बजट, बचत का महत्व, बचत की रक्षा, बचट का ज्ञान, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुकन्या समृद्धि योजना विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई साथ ही डिजिटल लेन-देन में सावधानी संबंधी जानकारी देकर सभी को जागरूक किया गया ।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सुश्री शालिनी गुप्ता के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मितानिन दीदियों को वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत सभी योजनाओं और बचत तथा बजट के विषय में विशेष जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सम्मानित अतिथियों को मोमेंटो देकर आभार प्रदर्शन किया गया, इस कार्यक्रम में मितानिन दीदीया,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,रानी दुर्गावती टीम के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts