जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राषि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सुलेसा निवासी स्व. हिरामुनी की सर्पदंश से 15 अप्रैल 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री देवसाय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम बनकोम्बो निवासी स्व. लिपिका सिंह की नदी के पानी में डूबने से 14 अप्रैल 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता अनिलचंद राम हेतु 4 लाख रूपए, फरसाबहार विकासखण्ड के निवासी स्व.जुवेल एक्का की तालाब के पानी में डूबने से 17 अप्रैल 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी क्लोस्टिका हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!