जनदर्शन में पहुंचकर नमती बाई ने जशपुर कलेक्टर को दिया धन्यवाद, मुआवजा के चार लाख की राशि का चेक मिलने पर जाहिर की खुशी : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्या

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर जनदर्शन में दूर दराज से आए ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं की जानकारी ली जनदर्शन में पेंशन, राशन, अवैध कब्जा हटाने, मजदूरी भुगतान, नांमातरण एवं राजस्व से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से आवेदन का निराकरण  करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर जनदर्शन में जशपुर विकासखण्ड के ग्राम केरे निवासी श्रीमती नमती बाई ने कलेक्टर को बताया कि प्राकृतिक आपदा आकाशीय बिजली गिरने से उनके पति स्व. मनसाय की मृत्यु 25 अगस्त 2022 को हो गई थी जिला प्रशासन  के द्वारा आर बी सी के 6-4 के  तहत चार लाख मुआवजा राशि का चेक शीघ्र ही दे दिया गया है। श्रीमती नमती बाई ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया ।

Related posts