जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बरटोली निवासी स्व. प्रियंका नायक के आग से जलने से 14 दिसम्बर 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मितका के पति श्री राजेश कुमार नायक हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के ग्राम नीमगांव निवासी स्व. धनी राम की डेम के पानी में डूबने से 26 जूलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सुखमनी बाई हेतु 4 लाख रूपए, मनोरा विकासखण्ड के ग्राम गीधा निवासी स्व. राजेश एक्का की सर्पदंश से 25 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती करमेला एक्का हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts