आबकारी विभाग द्वारा कुंजारा में 13 लीटर अवैध महुआ शराब किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा  विगत दिवस विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम कुंजारा के डोम बस्ती निवासी फुलेश्वर राम के कब्जे से  की  13  लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी सहित पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा।

Related posts