जशपुर जिला अन्तर्गत दुलदुला विकासखण्ड के 20 महिलाओं को गोदना शिल्प का दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, ग्रामोधोग विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दुलदुला विकासखण्ड के 20 महिलाओं के लिए विगत दिवस 20 फरवरी से गोदना शिल्प का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमें सिद्धस्त शिल्पकार एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पी श्रीमति चम्पा पावले के द्वारा तीन महिने तक गोदना शिल्प का प्रशिक्षण दिया जावेगा।

छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 1500 मजदुरी क्षतिपूर्ति भत्ता का भुगतान किया जावेगा तथा प्रशिक्षण में उपयोग होने वाले कच्चामाल एवं अन्य सामग्री बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराया जावेगा। प्रशिक्षण समापन पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन किया जावेगा तथा देश के विभिन्न प्रदेशों में आयोजित होने वाले प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। जिसमें आने-जाने का किराया एवं रहने खाने की व्यवस्था विभाग द्वारा किया जावेगा शिल्पियों द्वारा विक्रय किये गये सामग्री से प्राप्त पैसे पूर्ण रूप से उनकी कमाई होगी तथा शिल्पियों को एक अच्छा रोजगार का साधन प्राप्त होगा ।

कुनकुरी वार्षिक जतरा मेला 2023 : नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा कराई गई नीलामी पर उठने लगे सवाल, सांठ गांठ से राजस्व की हुई क्षति, न्यूनतम सरकारी बोली में ठेकेदार को लाभ पहूंचाने का आरोप, क्या होगी जांच ?

Related posts