मोहम्मद अकबर की कथनी और करनी के अंतर पर जनता देगी जवाब – पूर्व सांसद अभिषेक सिंह

Advertisements
Advertisements

सह प्रभारी नितिन नवीन की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भरी गई हुंकार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

कबीरधाम : ‘मोर आवास मोर अधिकार योजना’ में कांग्रेस सरकार द्वारा हितग्राहियों के साथ किए गए गड़बड़ घोटाले के विरोध में भाजपा ने विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधायक आवास के घेराव की रणनीति बनाई थी, जिसके अंतर्गत आज कबीरधाम जिले में विधायक मोहम्मद अकबर के खिलाफ भाजपा ने कड़ा प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भाग लेते हुए कांग्रेस की शैली और विधायक मोहम्मद अकबर की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया।

मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज कबीरधाम में गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन विशेष रूप से उपस्थित थे, जिसके समक्ष पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने मोहम्मद अकबर की खुलकर घेराबंदी की और उपस्थित जनता को बताया कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र को जनता अब समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता ऐसे नेताओं को करारा जवाब भी देगी।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने बताया कि कबीरधाम की जनता कई प्रकरणों में कांग्रेस की कार्यशैली समझ चुकी है, उन्होंने बताया कि भगवा झंडा के मामले में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक तरफा कार्यवाही करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर कई केस दर्ज किए, जिसमें कई कार्यकर्ता आज भी जिला बदर घोषित है।श्री सिंह ने कहा कि इसी तरह लोहारा सरपंच जो कि कांग्रेसी है, के द्वारा नाबालिग आदिवासी कन्या के साथ अनाचार करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया, जिसकी निंदा जिले के सभी बुद्धिजीवी ने की। इसी तरह से कांग्रेस के एक नेता द्वारा पुलिस के जवान को सरेआम झापड़ मारने और फिर लीपापोती कर पुलिस से ही माफी मंगाने की निंदनीय घटना कबीरधाम में ही घटित हो चुकी है। इसलिए ऐसे दोहरे चरित्र के विधायक मोहम्मद अकबर के खिलाफ आज लोगों में आक्रोश है और आने वाले चुनाव में जनता ऐसे विधायक को करारा जवाब देगी।

अभिषेक सिंह पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस और वादा खिलाफी एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं, लेकिन फिर भी राजनीतिक दुराग्रह के चलते जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करना दुःखद है। प्रदेश की भूपेश सरकार मात्र इसलिए केंद्र की महती योजना प्रधानमंत्री आवास का लाभ जनता को नहीं मिलने दे रही क्योकिं इसमें प्रधानमन्त्री शब्द जुड़ा है।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर पुलिस प्रशासन के गलत उपयोग, भाजपा के सरपंच को धारा 40 के तहत बर्खास्त किया जा रहा है। भगवा ध्वज की रक्षा करने वाले कार्यकर्ता के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही मोहम्मद अकबर के इशारे पर पुलिस प्रशासन कर रही है। तो आज हम सब कार्यक़र्ता एक साथ संकल्प लेते है कि आने वाले विधान सभा चुनाव के बाद जिला से किसी का जिला बदर होगा तो उसका नाम होगा मोहम्मद अकबर होगा।

अभिषेक सिंह की इस हुंकार का उपस्थित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, और भारत माता की जय घोष के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने हेतु सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएंगे।

गांधी मैदान में सभा के बाद गांधी मैदान से हजारों की संख्या में कवर्धा विधानसभा के प्रधानमन्त्री आवास योजना से वंचित हितग्राही एवं भाजपा कार्यकर्ता कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कार्यालय का घेराबन्दी ताला जड़ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई।

इसी दौरान सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, जिला संगठन प्रभारी केदार गुप्ता, राजेन्द्र वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि भगत, संगठन सह प्रभारी अंजू सिंह राजपूत, मोती राम चंद्रवंशी, अशोक साहू, सिया राम साहू विधायक, रामकुमार भट्ट पूर्व अध्यक्ष और सभी जिला भाजपा उपाध्यक्ष, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!