जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम गोरिया निवासी स्व. भगवती बाई की सर्पदंश से 8 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मितका के पति श्री रामनाथ राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम कोरना निवासी स्व. विशेन्द्र यादव की आकाशीय बिजली से 11 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक कें पिता फिरू राम यादव हेतु 4 लाख रूपए, दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम धान्धअम्बा निवासी स्व. पुसा राम की तालाब के पानी में डूबने से 01 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती भुंदी कोरवा हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!