बिहान मेला में समूह की महिलाओं की हुनर से बन रही पहचान, मेला में 16 लाख 19 हजार रूपए के सामग्री की हुई बिक्री। बिहान मेला में रहा उत्साह का माहौल

Advertisements
Advertisements

बैंक लिंकेज के माध्यम से 11 करोड़ 97 लाख रूपए की दी गई स्वीकृति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव

जिले के बिहान महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के चेहरों पर उजास मुस्कान, आत्मविश्वास और खुशहाली बयां कर रही है। बिहान की समूह की महिलाओं ने बिहान मेला के माध्यम से कामयाबी के नये आयाम प्राप्त किये हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की पहल पर जिले में व्यापक स्तर पर सभी विकासखंडों में तथा जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने तथा अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बहुत अच्छा अवसर मिला। बिहान मेला में उत्सव की तरह माहौल रहा और नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इसका सुखद परिणाम यह रहा कि जिले में आयोजित चार बिहान मेला में 242 महिला समूह के लगभग 16 लाख 19 हजार रूपए के सामग्री की बिक्री हुई। जिले भर के बिहान समूह की महिला ने बिहान मेला में शामिल हुई। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में चार बिहान मेला के सफल आयोजन से समूह की महिलाओं में बहुत उत्साह रहा। बैंक लिंकेज के माध्यम से समूह की महिलाओं को विभिन्न कार्यों के लिए 11 करोड़ 97 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई। जिले भर के 242 समूह की लगभग 600 से अधिक सदस्य इसमें शामिल हुई। इस दौरान समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। विविध उत्पाद के निर्माण के लिए प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रोडक्ट के ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि बिहान मेला में स्वसहायता समूह द्वारा हल्दी, मिर्च, धनिया, आचार, अगरबत्ती, करी लड्डू, चकोली, पेडिया, पापड़, फिनाइल, बैग निर्माण, मशरूम, दाल बड़ी, झाडू निर्माण, सेनेटरी नेपकिन, मोमबत्ती, बड़ी, साबुन सहित विभिन्न उत्पाद वेरायटी में उपलब्ध रहा। फूड जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, भजिया, गुलगुला भजिया, बड़ा, जलेबी, चॉट गुपचुप एवं खाद्य सामग्री की ब्रिकी हुई स्वसहायता समूह द्वारा बांस से निर्मित उत्पाद घड़ी, पेन स्टैंड, मोबाईल स्टैंड डिजाईन, वॉल हैंगिंग, लेटर पैड, ब्रश स्टैंड, स्टैंड पॉट, छोटा कुर्सी, रेक, टेबल, मोबाईल स्टैंड, पान दान, कुर्सी, पॉट नाव, कुर्सी, डब्बा सेट, सूखा मशरूम, जिमीकंद की खेती, मसाला उद्योग के उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!