कुनकुरी : भाजपा के कार्यक्रम में मंच पर 11 नवयुवकों ने किया भाजपा प्रवेश, भाजयुमो की ली सदस्यता, पार्टी के लिये समर्पित रूप से कार्य करने का लिया संकल्प

Advertisements
Advertisements

मोर अवास मोर अधिकार अभियान में पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कार्यक्रम में ही ली पार्टी की सदस्यता

वरिष्ठ नेताओं ने प्रवेश पर किया अभिनंदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: मोर आवास मोर अधिकार अभियान के अन्तर्गत कुनकुरी विधानसभा मुख्यालय में भाजपा के आंदोलन में आयोजित हुई आम सभा में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में 11 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं विष्णुदेव साय, नंद कुमार साय, राजा रणविजय सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, भरत साय, रोहित साय, शिवशंकर साय, राजकुमार अग्रवाल के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शौर्यप्रताप सिंह जूदेव ने उनका पुष्पहार एवं भाजपा का पार्टी चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा में नव प्रवेश करने वाले श्रव्य नारायण सिंह, श्रवण कुमार सिंह, दीपेश साय, राज चौहन, चरकु भगत, हर्ष गर्ग, हर्ष अग्रवाल, लव शर्मा, कुश शर्मा एवं सारांश सिंह ने भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था प्रकट करते हुए प्रवेश लिया और आगामी चुनाव में पार्टी के लिये समर्पित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!