क्या कह गये नेताजी…गुण्डा, कमीशनखोर और न जाने क्या क्या……..भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यूडी मिंज पर लगाये गंभीर आरोप, हिन्दू समाज को भ्रमित कर राजनैतिक लाभ उठा रहे है…..देखे वीडियो…

Advertisements
Advertisements

क्षेत्रीय विकास को कमीशनखोरी के लिये बाधित करने का भी लगाया आरोप

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: मोर आवास मोर अधिकार अभियान के अन्तर्गत कुनकुरी में आयोजित विधायक कार्यालय घेराव के अवसर पर आयोजित सभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के उपर कई संगीन आरोप लगाते हुए आगामी चुनाव में पार्टी एवं प्रत्याशी को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया है।

मंच से अपने संबोधन में श्री साय ने क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा के लिये विधायक को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए कमीशन के लिये निर्माण कार्यो को बाधित कराने के साथ शासकीय सेवकों को ड्यूटी के दौरान अपने गुर्गो से मारपीट कराने का आरोप लगाते हुए अपने कॉलेज शिक्षण काल में दादागीरी करने का गंभीर आरोप भी लगाया।

उन्होने आगे कहा कि विधायक के संबंध में पुलिस विभाग द्वारा दिये जाने वाले वेरिफिकेशन रिपोर्ट में उनकी छवि साफ न होने के कारण इनकी शासकीय नौकरी भी नही लग पाई थी। अपनी इसी छवि के अनुरूप अभी भी विधायक अपने क्रियाकलाप से क्षेत्रीय विकास कार्यो को निजी स्वार्थ के कारण बाधित करते आ रहे है। उन्होने बहुचर्चित चरईडांड दमेरा मार्ग एवं कुनकुरी लवाकेरा मार्ग के निर्माण को रूकवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

विष्णुदेव साय ने कुनकुरी के कांग्रेसी विधायक यूडी मिंज पर हिन्दू समुदाय को अपने आडम्बरपूर्ण क्रियाकलाप से भ्रमित कर बांटने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होने कहा कि हिन्दू आयोजनों में सम्मिलित होने की आड़ में अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने का प्रयास करते है और हिन्दु समुदाय को बांटकर अपना राजनैतिक लाभ उठा रहे है।

मोर आवास मोर अधिकार की मांग लेकर वंचित हितग्रहियों सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कुनकुरी विधायक कार्यालय का किया गया घेराव……देखें वीडियो….
Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!