जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की हैं। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखंड के ग्राम भट्ठा निवासी स्व.मनियारी बाई की कुंआ के पानी में डूबने से 24 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति हगू राम हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के ग्राम मरोल, निवासी मृतक स्व. भोला साय कुंआ के पानी में डूबने से 4 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पिता सुकूल हेतु 4 लाख रूपये, कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कण्डोरा निवासी स्व. लुरा राम पानी के बहाव से बने गढडे् में गिरने से 05 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती बालकुंवारी बाई हेतु 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!