आठ लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल.

आरोपी सुनील कुमार भारद्वाज उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ठडगाबहरा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत थाना बलौदा द्वारा की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

बलौदा : प्रकरण के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02 मार्च 23 को मुखबिर से सूचना मिली कि ठडगाबहरा निवासी सुनील कुमार भारद्वाज अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिस पर बलौदा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ आरोपी सुनील कुमार भारद्वाज उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ठडगाबहरा थाना बलौदा के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।

आरोपी सुनील कुमार भारद्वाज उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ठडगाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुऐ आरोपी को दिनांक 02 मार्च 23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस प्रकरण की कार्यवाही में उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा, हायक निरीक्षक कृष्णपाल सिंह कंवर, हायक निरीक्षक संजय शर्मा,हायक निरीक्षक प्रमोद महार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को खान, आरक्षक संतोष रात्रे, आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे, आरक्षक सत्यप्रकाश भारद्वाज, आरक्षक चंद्रकांत कश्यप एवं आरक्षक प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts