रेलवे : बिलासपुर मंडल में 15 मार्च को पेन्शन अदालत का होगा आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पेन्शन अदालत का आयोजन वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी सभाकक्ष बिलासपुर में दिनांक 15 मार्च 2023 (बुधवार) को प्रातः 11.00 बजे से किया जायेगा।

मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वे अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (जिसमें पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर एवं पता लिखना अनिवार्य है) दिनांक 08 मार्च 2023 (बुधवार) तक या इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंन्शन अदालत) को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।

पेन्शन अदालत में पेन्शन से सम्बन्धित शिकायतों का निराकरण किया जाता है। अगर किसी सेवानिवृत कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाला बकाया निपटान एवं पेन्शन भुगतान संम्बन्धी कोई भी शिकायत है तो वे अवश्य आवेदन करें, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।     

इस पेन्शन अदालत में न्यायालय में विचाराधीन, विवादास्पद, उत्तराधिकारी मामला तथा अन्य नीतिगत मामलों, रेलवे बोर्ड में लंबित प्रकरण मामलों को शामिल नही किया जायेगा। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!