भरोसे का नहीं, मुख्यमंत्री बघेल के विदाई का अंतिम बजट है – धरमलाल कौशिक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पूर्व दिये गये संदेश पर प्रतिक्रिया देते कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य के विकास पर जरा भी ध्यान नहीं दिया। हर बार केवल सत्ता के आनंद को समर्पित बजट रहा है। एक बार फिर से छलने वाले बजट पेश करने की तैयारी है। राज्य में पहली देखा जा रहा है कि बजट पेश करने से बजट पर विज्ञापनों से शहर सजा दिया गया है।

कथित तौर पर कहा जा रहा है कि भरोसे का बजट है। कांग्रेस की सरकार पर से प्रदेश की जनता का भरोसा उठ चुका है। ये बजट तो कांग्रेस के विदाई का बजट है। जिसे मुख्यमंत्री बघेल सदन में पेश करेंगे। वो तो बजट पेश करने से पहले केवल वाहवाही लूटने संवाद का पीआर ऐजेंसी  प्रयास कर रहे हैं। यह उनके कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। जनता अब छलने वाली प्रदेश सरकार को फिर से बजट पेश करने का मौका नहीं देगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!