ऑनलाइन ठगी के जाल से बचाने पुलिस का बड़ा अभियान : एसएसपी की सेल्फी बनी जागरूकता का हथियार, सोशल मीडिया पर छिड़ी साइबर सुरक्षा की मुहिम, अब QR कोड स्कैन कर अभियान से जुड़ेंगे लोग.

प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस के मार्गदर्शन में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस अभियान में सहभागिता के लिए क्यू आर कोड स्कैन कर अपनी “सेल्फी” अपलोड करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

Related posts