13288/13287 राजेन्द्रनगर-दुर्ग- राजेन्द्रनगर, साउथ बिहार एक्सप्रेस एवं 18030/18029 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व रेलवे के “गोइलखेरा” स्टेशन मे अस्थायी प्रायोगिक ठहराव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजेन्द्र नगर एवं दुर्ग के मध्य चलने वाली 13287/13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग- राजेन्द्रनगर, साउथ बिहार एक्सप्रेस एवं शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य चलने वाली 18030/18029 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के “गोइलखेरा” स्टेशन पर दिया जा रहा है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए 07 मार्च’ 2023 से 06 सितंबर’ 2023 तक दिया जा रहा है ।

गोइलखेरा एवं गोइलखेरा से पहले एवं बाद के स्टेशनो में गाड़ी की ठहराव की समय-सारणी इस प्रकार है – 

13288 राजेन्द्र नगर-दुर्ग, साउथ बिहार एक्सप्रेस18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस  स्टेशन13287 दुर्ग-राजेन्द्र नगर, साउथ बिहार एक्सप्रेस18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस
आगमनप्रस्थानआगमनप्रस्थानआगमनप्रस्थानआगमनप्रस्थान
09.0009.0513.3513.40चक्रधरपुर16.5517.0004.5505.02
09.3009.3113.5513.57गोइलखेरा (नया ठहराव)16.2116.2204.2104.22
09.5509.5714.0714.09मनोहरपुर15.5515.5603.5403.55

Related posts