जिला पंचायत रायगढ़ के एसीओ बी.बी.तिग्गा का हुआ आकस्मिक निधन : जिला प्रशासन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़

रायगढ़ : जिला पंचायत रायगढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.बी.तिग्गा का कल होली के दिन 8 मार्च की रात लगभग 12:00 बजे दु:खद निधन हो गया। वे रायगढ़ के छोटे अतरमुड़ा में रहते थे, बीती रात में अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत के साथ पूरे जिला प्रशासन की ओर से स्वर्गीय बी.बी.तिग्गा को विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।

उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे निवास स्थान छोटे अतरमुडा, मेडिकल कॉलेज रोड, रायगढ़ से निकली स्वर्गीय बी.बी.तिग्गा सरल स्वभाव और मृदु भाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने शासकीय सेवा की शुरुआत कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर, सहकारिता विभाग से किया था। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा 1998 में उनका चयन अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त के रूप में हुआ। वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा, सक्ती, माल खरौदा (जांजगीर-चांपा), पुसौर, सारंगढ़ व बरमकेला के रूप में भी पदस्थ रहे थे। उन्होंने उप संचालक पंचायत के रूप में कांकेर एवं राज्य कार्यालय, पंचायत संचालनालय में भी सेवाए दी। वर्तमान में वे उप संचालक पंचायत एवं अतिरिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर कार्यरत थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!