जशपुर जिले के ग्राम टांगरगांव, सहसपुर और सिरिमकेला में शिविर लगाकर किसानों का केसीसी बनाया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पटवारियों, सरपंच, सचिवों की सहयोग से छूटे हुए किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बगीचा विकाखण्ड के ग्राम टांगरगांव के पंचायत भवन, फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सहसपुर और दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिरिमकेला में शिविर लगाकर किसानों का केसीसी बनाया जा रहा है।

Related posts