छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल.

आरोपी दिलचंद धीवर निवासी प्रधान चौक भोजपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/23 धारा 354 भादवि थाना चाम्पा में पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

चाम्पा : प्रकरण के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 मार्च 23 को पीड़िता ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी दिलचंद धीवर हाँथ-बाँह पकड़कर बेईज्जत करने की नियत से छेड़खानी किया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 146/23 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी दिलचंद धीवर उम्र 53 साल निवासी प्रधान चौक भोजपुर को दिनांक 14 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल,  महिला आरक्षक श्यामा जायसवाल, प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी, आरक्षक ईश्वरी राठौर एवं आरक्षक माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts