यात्रियों को राहत पहुँचाने हेतु जशपुर के गम्हरिया चौक पर ऑटो किराया सूची बोर्ड किया गया प्रदर्शित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों व राहगीरों से ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिला परिवहन अधिकारी को तत्काल आमजनों को राहत पहुचाने के निर्देश दिए थे। साथ ही समय-समय पर समस्त ऑटो का किराया के संबंध आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

 जिसके परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में राहगीर व यात्रियों को सहूलियत प्रदान करने हेतु जशपुर नगर के प्रवेश द्वार गम्हरिया चौक पर पेट्रोल चलित एवं डीजल चलित ऑटो रिक्शा की किराया सूची का बोर्ड प्रदर्शित किया गया है। साथ ही सभी ऑटो चालकों को निर्धारित दर के अनुसार ही यात्रियों से किराया वसूल करने के निर्देश जारी किया गया है।     

Related posts