विधानसभा घेराव में सम्मिलित हुये जशपुर के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता : ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन में राजधानी में बुलंद की जशपुर की आवाज़.

Advertisements
Advertisements

जिले के 20 मण्डलों के समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : भारतीय जनता पार्टी के मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर रायपुर राजधानी में विधानसभा घेराव में जशपुर जिले के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुये और प्रदेश के 16 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने की मांग करते हुये कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।

जिले के सभी 20 मण्डलों से भाजपा के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर से विधानसभा घेराव के लिये रायपुर रवाना होते रहे। देर रात तक कार्यकर्ताओं का रेला वाहनों से रायपुर कूच करता रहा। जशपुर जिले के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव में अपनी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि जिले के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के विधानसभा घेराव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने प्रधानमंत्री आवास से वंचित गरीब हितग्राहियों के पैर पखारें और ऐलान किया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर प्रथम कार्य गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का होगा। झूठे वायदे करने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है। छत्तीसगढ़ की समूची जनता का समर्थन व आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि विधानसभा घेराव में जशपुर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रियंवदा सिंह जूदेव, जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भाजयुमो प्रदेश प्रचार प्रसार सह प्रभारी यशप्रताप सिंह जूदेव, नितिन राय, गोविंद भगत, राजकपूर भगत, सुदाम पंडा, शांति भगत, श्याम भगत सहित सभी 20 मण्डलों के समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैंकड़ों की संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!