हरे राम हरे कृष्ण व नव वर्ष मंगलमय हो के जयकारों के साथ हिन्दू नववर्ष पर कुनकुरी नगर में निकली प्रभातफेरी, पूरा शहर नववर्ष की खुशियों में रंगा

Advertisements
Advertisements

ओम एवं हनुमान ध्वज से सजा कुनकुरी शहर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में रामनवमीं आयोजन समिति के द्वारा कुनकुरी नगर में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। हिन्दू नववर्ष की खुशी में जयकारों के साथ शिव मंदिर प्रांगण से प्रांरभ हुई भव्य शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया। इससे पूरा शहर नववर्ष की खुशी में रंगा रहा।

आज बुधवार की प्रातः हिन्दू नववर्ष की खुशी में जयकारों के साथ शोभायात्रा निकली। नव वर्ष हमारा मंगलमय हो, जय श्री राम व हरे राम हरे कृष्ण के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा ने नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर अग्रेसन चौक, जय स्तम्भ चौक, खेल मैदान, परशुराम चौक होते हुए बस स्टैण्ड पहूंची जिसके उपरांत शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर पहूंचने पर यात्रा पूर्ण हुई।

शोभायात्रा में नगरवासियों के साथ विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रास्तेभर जय श्रीराम व हरे राम हरे कृष्ण के जयघोष के साथ आस्था की अलख जगती रही। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया और लोग भी जुड़ते चले गए। जिससे अपने गंतव्य तक पहुंचते-पहुंचते शोभायात्रा को और भी भव्यता मिली। शोभायात्रा में नगरवासियों के साथ रामायण मण्डली, एकल अभियान, आरएसएस, सरस्वती शिशु मंदिर आदि संस्थाओं के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे।

ध्वज से सजा शहर

हिन्दू नववर्ष की खुशी में पूरा शहर स्वागत द्वार और ध्वज से सजा रहा। सभी ओर भगवा रंग के ध्वज के साथ ही नववर्ष की खुशियां सजती रही। इससे सभी ओर आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!