शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

Advertisements
Advertisements

आरोपी अमित कुमार वस्त्रकार निवासी रॉक थाना सीपत के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 215/23 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर : प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थाना जांजगीर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अमित कुमार वस्त्रकार निवासी रॉक थाना सीपत जिला बिलासपुर पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शादी करने के लिये कहने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।

आरोपी अमित कुमार वस्त्रकार

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 215/2023 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अमित कुमार वस्त्रकार निवासी रॉक थाना सीपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर दिनाँक 22 मार्च 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!