छत्तीसगढ़ व झारखण्ड पुलिस अधिकारियों द्वारा अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित, माओवादी, नक्सल समस्या के साथ तस्करी रोकने के संबंध में हुई चर्चा, ऑनलॉईन सम्पर्क रहेगा निरंतर जारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. झारखंड राज्य के जिला गुमला में पुलिस अधीक्षक जशपुर, पुलिस अधीक्षक गुमला एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित कर क्षेत्रों में माओवादी संगठन, के विरूद्ध प्रभावी रणनीति बनाने के संबंध में विस्तृत परिचर्चा की गई.

झारखंड राज्य के पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुमला में अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक गुमला डॉ. ऐहतेसाम वाक्यूरिब, सी.आर.पी.एफ. के टूआईसी दाउ किण्डो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमला शुभांशु जैन, उप पुलिस अधीक्षक(ऑप.) मनीष कुमार, एस.डी.ओ.पी. चौनपुर सिरिल मरांडी, रक्षित निरीक्षक निरीक्षक जशपुर विमलेश देवांगन एवं अन्य पुलिस अधिकारी सम्मिलित थे।

बैठक में छत्तीसगढ़ एवं झारखंड राज्य अंतर्गत अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में भाकपा (माओवादी) संगठन एवं अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों तथा उनके समर्थक सहयोगियों के विरूद्ध प्रभावी रणनीति बनाने एवं अन्तर्राज्यीय सीमा पर उनके प्रभाव को समाप्त करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। झारखंड पुलिस ए.टी.एस. टीम से लेवी फिरौती मांगने वाले अपराधियों की जानकारी ली गई। नक्सल विरोधी अभियान को लगातार जारी रखने हेतु कहा गया। 

मादक पदार्थ गांजा तस्करों द्वारा ओड़िसा बार्डर से झारखंड सीमा में कैप्सूल वाहन, बस, पिकअप में गांजा को छिपाकर ले जाया जाता है, उक्त वाहनों को बारीकी से जॉंच करने के संबंध में चर्चा की गई साथ ही धान तस्करी की रोकथाम हेतु बेरियर लगाने, मनोरा, डड़गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में गौमांस, गौतस्करी, रोकने के संबंध में चर्चा की गई। भविष्य में पुलिस अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में सम्मिलित होने हेतु कहा गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!