सवा दो लाख रूपये के 21 किलो गांजे के साथ महिला गिरफतार, प्रकरण में संलिप्त 1 आरोपी फरार, पतासाजी जारी, थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा का मामला

Advertisements
Advertisements

आरोपी महिला के विरूद्ध धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध दर्ज

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में हुई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

शुक्रवार 24 मार्च को थाना पत्थलगांव में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसामुड़ा की महिला संपत्ति बाई अपने पास विक्रय के उद्देष्य से अवैध रूप से घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर रखी है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक भास्कर शर्मा सहयोगी स.उ.नि. संतोष तिवारी, आर. कमलेष्वर वर्मा, आर. पवन पैंकरा, आर. लव चैहान, आर. भवानी लाल कहरा, आर. तुलसी रात्रे, आर. नंदलाल यादव, म.आर. पूनामनी भगत के साथ मौके पर जाकर दबिश दिए। संपत्ति बाई से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 21 किलो 100 ग्राम कीमती 2 लाख 10 हजार रू. का मिलने पर जप्त किया गया।

आरोपिया संपत्ति बाई उम्र 40 साल निवासी भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. का पाये जाने पर उसे दिनांक 24.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। क्षेत्र मे हो रही अवैध गाँजा तस्करी पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के द्वारा मादक पदार्थों के विक्रय/तस्करी करने वाले लोगों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!