कलेक्टर ने जिले से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट लोदाम एवं आरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, चेकपोस्ट पर नियुक्त कर्मचारियों को मुश्तैदी से ड्यूटी करने के दिये निर्देश, सड़क मार्ग के अलावा कच्चे रास्तो, पगडंडियों पर भी निगरानी रखने की दी हिदायत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले की सीमावर्ती चेकपोस्ट लोदाम एवं आरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए अवैध धान परिवहन के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया साथ ही कर्मचारियों को नियमित रूप से जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धान की अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में 20 चेकपोस्ट निर्मित किये गए है। इन चेकपोस्ट में धान की अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़े एहतिहात बरते जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने चेकपोस्ट पर 24 घंटे तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की बात कही। साथ ही कर्मचारियों को रात्रि समय सतर्कता से ड्यूटी करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यहां किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस हेतु चेकपोस्ट पर जिले में प्रवेश करने वाले सभी गाड़ियों की अनिवार्य रूप से जांच करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य सीमावर्ती मार्गों के अलावा जंगली पगडंडियों एवं खेतों के रास्तों पर भी कड़ी निगरानी बरतने एवं कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!