फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु 27 मार्च से 30 मार्च तक चलाया गया विशेष अभियान, जिले में 252 समंस, 164 जमानती वारंट एवं 35 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है जिनकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 27.03.23 से 30.03.23 तक विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर द्वारा 39 समंस, 20 जमानती वारंट, 01 गिरफ्तारी वारंट,  चौकी नैला 05 समंस, 08 जमानती वारंट, 02 गिरफ्तारी वारंट थाना बलौदा 06 समंस, 01 जमानती वारंट, चौकी पनतोरा 02 जमानती वारंट, 03 गिरफ्तारी वारंट थाना अकलतरा 18 समन्स, 10 जमानती वारंट, थाना पामगढ़ 31 समन्स, 19 जमानती वारंट, 3 गिरफ्तारी वारंट थाना मुलमुला 02 समंस, 02 जमानती वारंट, 05 गिरफ्तारी वारंट थाना शिवरीनारायण 16 समंस, 21 जमानती वारंट, 05 गिरफ्तारी वारंट थाना नवागढ़ 59 समंस, 29 जमानती वारंट, 02 गिरफ्तारी वारंट थाना चांपा 48 समंस, 28 जमानती वारंट, 08 गिरफ्तारी वारंट थाना बम्हनीडीह 09 समंस, 10 जमानती वारंट थाना सारागांव 09 समंस 05 जमानती वारंट, 02 गिरफ्तारी वारंट थाना बिर्रा 08 समंस, 09 जमानती वारंट, 03 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना अजाक 02 समंस एवं 01 जमानती  वारंट की तामीली की गई। इस प्रकार विशेष अभियान के तहत् जिले में 252 समंस, 164 जमानती वारंट एवं 35 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!