कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिला कार्यालय के दो कर्मचारियों को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर दी भावभीनी विदाई

Advertisements
Advertisements

सेवानिवृत्ति उपरांत दोनों कर्मचारियों के स्वीकृत देय स्वत्वों को भी किया प्रदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज शाम कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ में पदस्थ श्री राम अवतार यादव एवं श्री किरीत राम राठिया को उनके अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर उन्होंने दोनों कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति उपरांत स्वीकृत देय स्वत्वों को भी प्रदान किया।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शासकीय नौकरी में सभी को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही होता है,  किसी का पहले तो किसी का बाद में रिटायरमेंट होगा। आज की नई पीढ़ी को अपनी पुरानी पीढ़ी से मार्गदर्शन लेना चाहिए, क्योंकि उनका अनुभव और व्यवहार आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पूर्व में रायगढ़ जिला में पदस्थ अनुभव को साझा करते हुए कहा कि रायगढ़ जिला प्रशिक्षण के लिहाज से हमेशा बेहतर रहा है, यहां उन्होंने दोनों कर्मचारियों को अपने कार्यकाल में देखा एवं वर्तमान में एक सहयोगी के रूप में उनका व्यवहार काफी बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एक परिवार है, आपको किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सहानुभूति पूर्वक उनका पेंशन एवं अन्य प्रकरणों को निपटारा समय पर करना आवश्यक है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री भरत राम ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर सहित जिला कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!